फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamipur News: बस यात्रियों और चेकिंग दल के बीच हुई हाथापाई, परिचालक, चालक और सवारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Jul 2022 10:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

बिवांर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस के परिचालक और चेकिंग दल के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बिना टिकट सवारियां ले जाने के कारण शुरू हुआ। चेकिंग दल ने रोडवेज परिचालक, चालक व यात्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता परिचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के बिवांर में शुक्रवार रात छानी गांव में संकट मोचन मंदिर के पास लखनऊ से राठ जा रही रोडवेज बस के परिचालक और चेकिंग दल के बीच बिना टिकट यात्रियों को ले जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच बस करीब 40 मिनट खड़ी रहने से नाराज यात्रियों ने चेकिंग दल के अधिकारियों को खींचकर सड़क पर गिराकर जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चेकिंग दल की तहरीर पर परिचालक, चालक व अज्ञात सवारियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

राठ डिपो की बस के परिचालक रमाकांत राजपूत ने बताया कि वह बस नंबर यूपी 91 टी 3868 को लेकर शुक्रवार रात वापस लौट रहा था। छानी गांव के बाहर संकट मोचन मंदिर के पास उनके अधिकारियों टीएस प्यारेलाल चौरसिया, टीआई संतोष कुमार और सुनील कुमार ने चेकिंग के लिए बस रुकवाई। इसके बाद बस चेकिंग के दौरान वह जबरन गलत तरीके से बिना टिकट सात सवारियां लिख पे बिल सीट में हस्ताक्षर करने को कहने लगे। इस पर उसकी उन तीनों से बहस होने लगी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों अधिकारी शराब के नशे में थे। परिचालक ने उन्हें बताया कि बिना टिकट सवारियां रोडवेज स्टाफ की है, जिसको पे बिल सीट में दर्शाया गया है। 89 सवारियों के टिकट बनाए जाने की बात कही। उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में घसीट टिकट मशीन और पेपर छीन लिए। इसे देख सवारियां भड़क उठीं और तीनों अधिकारियों से बहस करने लगीं। लेकिन जब अधिकारियों ने सवारियों को गालियां देना शुरू कर दिया, तो उन्होंने तीनों को पकड़कर खूब पीटा। घटना के बाद रात लगभग साढ़े 11 बजे तीनों अधिकारी थाना पहुंचे। इसी बीच वह भी बस लेकर पहुंच गए। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया इस घटना की अलग-अलग तीन तहरीर मिली हैं। एक बस कंडक्टर रमाकांत राजपूत की तरफ से दी गई है। वहीं, दूसरी टीएस प्यारेलाल चौरसिया और दोनों टीआई ने दी है। तीसरी बस में सवार यात्रियों ने दी है। उन्होंने बताया कि घटना में आ रहा है कि चेकिंग के दौरान देर ज्यादा लगने और रात भी काफी हो जाने से सवारियों और अधिकारियों के बीच बहस के बाद मारपीट हुई है। चेकिंग अधिकारियों का मेडिकल चेकअप कराया गया है और उनकी तहरीर पर बस परिचालक, ड्राइवर और अज्ञात सवारियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें