फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार टकराने पर भाजपा मीडिया प्रभारी और पूर्व पार्षद के बीच धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम को कार टकराने के विवाद में भाजपा के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी और बाबूपुरवा के पूर्व पार्षद इमरान के बीच धक्कामुक्की हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई यहां समझौता हो गया।
विज्ञापन

भाजपा के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी की कार मंगलवार शाम को परेड चौराहे पर पूर्व पार्षद इमरान की कार से टकरा गई। दोनों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा पार्टी कार्यालय से भाजपाई आ गए। उन्होंने पूर्व पार्षद को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां पर कुछ देर हंगामा चलता रहा। बाद में अनूप अवस्थी ने कार्रवाई से मना कर दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें