फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से सामने आई अमानवीय तस्वीर: कबाड़ी को रस्सी से बांध बेरहमी से पीटा, मांगता रहा रहम की भीख; ये थी वजह

Wed, 09 Aug 2023 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर से बर्बरता का मामला सामने आया है। उधारी न चुकाने पर कबाड़ी को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है। कबाड़ी ने व्यापारी से 50 हजार रुपये एडवांस लिए थे। वह वापस नहीं कर पा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर व्यापारी और उसके बेटे को गिरफ्तार किर लिया है।
विज्ञापन
कबाड़ी को तालिबानी सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में कबाड़ व्यापारी ने उधारी न चुका पाने पर एक कबाड़ी के साथ बर्बरता की। सार्वजनिक रूप से तार और रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने व्यापारी और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


भाटिया तिराहे के पास श्रवण दीक्षित का कबाड़ का बड़ा गोदाम है। उनके गोदाम में इलाके के छोटे कबाड़ी अपना माल बेचते हैं। क्षेत्र में रहने वाला राजू जायसवाल भी उनके गोदाम पर अपना माल देता है। राजू ने श्रवण से कुछ समय पहले 50 हजार रुपये एडवांस लिए थे। 

कुछ रुपये उसने चुका दिए थे, लेकिन बाकी रुपये वापस नहीं कर पा रहा था। आरोप है कि मंगलवार को श्रवण दीक्षित के बेटे युवराज ने फोन करके राजू को गोदाम पर बुलाया और रुपये न दे पाने पर बांधकर पीटा। 
विज्ञापन


इस बीच किसी राहगीर ने घटना का मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक वर्दीधारी भी दिखाई दे रहा है। उसने भी बचाने का प्रयास नहीं किया। एडीसीपी लाखन यादव ने बताया कि पनकी थाना प्रभारी ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें