फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील में बिच्छू का डंक

Thu, 27 Aug 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद नगर स्थित डीएमयू इंटर कॉलेज में बुधवार को मिड डे मील में बिच्छू का डंक (पूंछ का हिस्सा) निकलने पर हड़कंप मच गया। छात्रों ने खाने से इनकार करते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में पूरा खाना फेंक दिया गया, लेकिन सैंपल के तौर पर बिच्छू के डंक वाला खाना सुरक्षित रख लिया गया।
विज्ञापन


डीएमयू इंटर कॉलेज में संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी मिड डे मील की सप्लाई करती है। खाना वितरण के दौरान छात्र मयंक तिवारी ने थाली में देखा तो कोफ्ता चावल के बीच डंक पड़ा था। देखते ही देखते छात्र अश्वनी सिंह, राहुल पाल, आशीष कुशवाहा, सुमित सविता सहित सभी ने खाने से इनकार कर दिया।

स्टूडेंटों के शोर-शराबे पर पहुंची प्रिंसिपल इंदु कंचन के भी खाता देखते ही होश उड़ गए। पता चला कि खाने में पड़ा जीव का अंश बिच्छू का डंक है। उन्होंने सूचना डीआईओएस, बीएसए और जिलाधिकारी को दी। साथ ही पूरा खाना फिंकवा दिया। छात्रों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और भविष्य में एमडीएम खाने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने जांच के लिए बिच्छू का अंश निकलने वाली थाली को सुरक्षित रख लिया। जांच करने पहुंची डिप्टी बीएसए ऊषा शुक्ला ने खाने को जांच के लिए भेज दिया है। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने जांच के बाद खाना सप्लाई करने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए विष्णु प्रताप सिंह को आदेश दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें