फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, भाजपा नेता सहित चार घायल

Sun, 29 Nov 2020 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौपला कट प्वाइंट पर पुल के पास रविवार सुबह स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भाजपा नेता सहित उनके परिवार के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गाजियाबाद के गरिमा गार्डेन में रहने वाले भाजपा नेता तेजपाल सिंह राणा, पत्नी शशि राणा व पुत्री गरिमा राणा और अपने भांजे हरीश राणा पुत्र हवलदार सिंह के साथ स्कॉर्पियो से लखनऊ से गाजियाबाद लौट रहे थे।

स्कॉर्पियो तेजपाल चला रहे थे। चौपला कट प्वाइंट पर नींद का झोंका आने से स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई।  इसमें सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से चारों घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भिजवाया। घटना के बाद थोड़ी देर बाधित हुए यातायात को पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटाकर बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें