फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये के 2581 कछुए सहित पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 32 जमुना में छोडे गऐ कछुआ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई (इटावा) ट्रक से बोरों में भरकर ले जाए जा रहे 2581 कछुए शुक्रवार रात पुलिस ने बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। सैफई पुलिस को दुमीला बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सैफई सतीश चंद यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान मैनपुरी के करहल की ओर से आ रही वैन और पीछे एक ट्रक लाइन तोड़कर आगे बढ़ते नजर आए। पुलिस ने टोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की। बाद में उन्हें घेरकर दबोच लिया गया। उनके पीछे चल रहे ट्रक का चालक मुन्ना सिंह भागने में सफल रहा। चेकिंग में उसमें लदे बोरों को खोला गया तो उसमें कछुए भरे थे। वैन सवार ने बताया कि मैनपुरी से अलग-अलग जगह से कोलकाता के लिए कछुए लाए गए थे।
पुलिस ने कप्तान सिंह पुत्र रामभरोसे निवासी कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा, कालीचरण पुत्र कल्बे निवासी गिहार कॉलोनी करहल कोतवाली मैनपुरी, जगदीश पुत्र बंसीलाल निवासी कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, सुरेश पुत्र गयादीन निवासी गिहार कॉलोनी कोतवाली करहल मैनपुरी और सुमित कुमार पुत्र बलबीर निवासी महादेवा पुरावली मैनपुरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि सरगना कालीचरण है। वह अलग-अलग जगह से कछुए खरीद कर ट्रक में लदवाकर बंगाल ले जा रहा था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद सैफई थाने पहुंचे और पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। उधर, बाद में कछुओं को यमुना में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें