Mahoba News: कुलपहाड़ कस्बे में स्कूटी स्टार्ट करते समय आग का गोला बन गई। आग बुझाने के चक्कर में युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे की कांशीराम कॉलोनी के पास स्कूटी को स्टार्ट करते समय आग लग गई। आग बुझाने में युवक गंभीर झुलस गया। कस्बे के मोहल्ला कठवरिया निवासी माजिद का बेटा आसिफ (18) शुक्रवार को अपने साथी के साथ किसी काम से कांशीराम कॉलोनी गया था। कॉलोनी से कुछ दूर पहले स्कूटी बंद हो गई। आसिफ उसे स्टार्ट करने लगा।
विज्ञापन
कई बार किक मारने पर स्कूटी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई। आग बुझाने में युवक के दोनों हाथ झुलस गए। दमकल वाहन ने आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल गई। आशंका जताई जा रही है कि इंजन हीट होने से स्पार्किंग के चलते आग लगी।