फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिली बेवफाई, बीएससी छात्र ने पहले कलाई काटी फिर फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 26 Dec 2018 10:41 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृत छात्र प्रियम पांडेय की फाइल फोटो
विज्ञापन

चित्रकूट में बीएससी फाइनल के छात्र ने प्रेम प्रसंग के चलते पहले ब्लेड से अपनी कलाई काटी लेकिन सफल न होने पर फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मंदिर में रहता था।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही पूरे मंदिर और सहपाठियों में हडकंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक बांदा के बबेरू का निवासी था जो ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पढ़ता था। 


चित्रकूट नयागांव थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित सप्तऋषि आश्रम के एक कमरे में रहने वाले बबेरू निवासी प्रियम पांडेय ने सोमवार की देर रात को दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसके सहपाठी रमेश कुमार, सौरभ व दिनेश ने बताया कि चारों लोग एक कमरे में रहकर पढ़ाई करते थे। कई दिनों से प्रियम मानसिक रूप से परेशान लगता था। पूछने पर कुछ बताता नहीं था।

विज्ञापन

सोमवार को जब सभी सो रहे थे तो वह आश्रम के दूसरे खाली कमरे में जाकर फांसी लगा ली। देर रात को जब उनकी नींद खुली तो दरवाजा खुला व प्रियम गायब मिला। बाहर आने पर घटना की जानकारी हुई। मंदिर के महंत संतोष कुमार दास ने पुलिस सूचना दी।

विज्ञापन

बेवफाई से वह बेहद निराश था

मंदिर जिसमें वह रहता था। 
थानाप्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि मृतक ग्रामोदय विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी कर रहा था। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की बेवफाई से वह बेहद निराश था।
 
वह युवती पहले यहां पढ़ती थी अब अपने गांव में है। इसी कारण प्रियम ने पहले अपनी कलाई ब्लेड से काटने का प्रयास किया लेकिन हिम्मत हार गया और फिर फांसी लगा ली। मौके से ब्लेड व खून भी मिला है। उसके मोबाइल से पूरी जानकारी मिली है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें