यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो स्कूली वैन आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी वैन के चालक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। घटना में 6 से अधिक बच्चे भी घायल हैं।
फतेहपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के सती राम तिराहे की है। घटना में एक वैन चालक बोधीपुर निवासी नंदकिशोर की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों वैन अलग-अलग स्कूलों की हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।