फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी में देशभर के स्कूली छात्रों की होगी दिमागी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी के तकनीकी एवं उद्यमिता महोत्सव टेककृति की ओर से टेककृति ओपेन स्कूल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के कक्षा छह से 12 तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का पहला चरण एक नवंबर को ऑनलाइन होगा। 60 मिनट की परीक्षा में योग्यता, तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता से जुड़े बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। छात्रों को कक्षा के आधार पर तीन पूल में बांटा गया है। पूल ए में कक्षा छह से आठ, पूल बी में नौवीं-दसवीं और पूल सी में 11वीं-12वीं के छात्र शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा के बाद पूल बी और सी के शीर्ष 100-100 छात्रों का चयन दूसरे चरण के लिए किया जाएगा। चयनित छात्रों को 27 दिसंबर को आईआईटी कानपुर परिसर में होने वाले फाइनल चरण में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें