फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेलकूद में स्कूली खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 15 Oct 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। झींझक ब्लॉक के बनीपारा न्याय पंचायत व अकबरपुर ब्लॉक के मंडौली न्याय पंचायत के बलेथा गांव में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बीस प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर दम दिखाया। दौड़, कबड्डी, खो-खो में अव्वल रहे खिलाड़ियों को मेडल व प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

झींझक ब्लॉक के बनीपारा महाराज के विद्यालय परिसर में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम सेवक पाल ने दीप जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। रामपुर प्राथमिक विद्यालय के 50 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में क्रिश व 100 मीटर दौड़ में कृष्णा, इसी स्कूल की बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्रज्ञा जबकि 100 मीटर दौड़ में डगरहा विद्यालय की मुस्कान विजेता रहीं।
जूनियर वर्ग की बालक दौड़ में 100 मीटर में जजमुइया विद्यालय के जीत व व 200 मीटर दौड़ में इसी स्कूल के दिलीप ने जीत दर्ज की। बालिका में 100 मीटर दौड़ में सोनम व 200 मीटर दौड़ में तान्या ने बाजी मारी। खो-खो व कबड्डी में करिंगापुर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया। यहां संकुल प्रभारी सचिन शुक्ला, प्रमोद कुमार, सिद्धार्थ कुमार, हरि शंकर सेंगर, रोहित अग्रवाल, पायल गुप्ता सहित अन्य शिक्षक रहे। इधर अकबरपुर ब्लॉक के मंडौली न्याय पंचायत में बलेथा विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम व आया दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में मयंक प्रथम व प्रांशी दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में सागर जीते। 400 मीटर दौड़ में हर्षित ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में श्वेता ने बाजी मारी। लंबी कूद बालक में हर्षित, बालिका में यासमीन ने जीत दर्ज की। कबड्डी बालक में रोशनमऊ की टीम और बालिका में कोढ़वा की टीम ने जीत दर्ज की। खो-खो में बालक व बालिका में रोशनमऊ विद्यालय अव्वल रहा। यहां प्रधान मान सिंह राजावत, संकुल प्रभारी जितेंद्र गौतम, प्रमोद पांडेय, अरुण राठौर, गिरीश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें