फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विशेष मतदाता पंजीयन शिविर में सूची में नाम जुड़वाने का मौका

Thu, 15 Oct 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची में छूटे युवाओं व अन्य लोगों को नाम दर्ज कराने का मौका है। इसके लिए 17 व 24 अक्तूबर को जनपद के सभी 1666 बूथों पर विशेष मतदाता पंजीयन शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि जनपद में 13.70 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। ऐसे नागरिक जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है अथवा जिनका नाम 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। वह इन निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म -6 के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर में आवेदन करने के लिए पात्र मतदाता नवीनतम फोटो, जन्मतिथि एवं निवास से संबंधित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां लेकर आएं। इसके अतिरिक्त यदि परिवार के किसी सदस्य के मतदाता फोटो पहचान पत्र (इपिक) की संख्या उपलब्ध हो तो उसे भी साथ लाएं। पात्र मतदाताओं से नाम सम्मिलित किए जाने के लिए बीएलओ को फार्म-6 उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के समस्त बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर विशेष मतदाता पंजीयन शिविर में निर्धारित बूथों पर सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

यहां 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची और उसके पश्चात प्रकाशित समस्त पूरक मतदाता सूचियां उपलब्ध रहेंगी, ताकि पात्र नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं आवेदन की सुविधा प्रदान की जा सके। बताया कि समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर विशेष मतदाता पंजीयन शिविरों का निरीक्षण करें। सभी बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
....................
सभी बूथों पर बनाए जाएं पन्ना प्रमुख : शिव महेश
कानपुर देहात। माती स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को मासिक जिला कार्य समिति की बैठक हुई। यहां जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए जाएं। बूथ सेंटर एवं मंडल स्तर पर रजिस्टर तैयार किए जाए। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में बैठक हुई। जिला प्रभारी ने कहा क रजिस्टर में लाभार्थी, संपर्क सहित बूथ स्तर की समस्त जानकारी अंकित की जाए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने पर जोर दिया। सेवा संकल्प से संबंधित कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने एवं जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव का समय बहुत कम बचा है। हमें युद्ध स्तर पर तैयारी करके कानपुर देहात की चारों विधानसभाओं में विजय पताका फहराना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुटना होगा। सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। यहां महामंत्री बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान, नीरज पांडेय, केपी सिंह, सौरभ मिश्रा, राकेश तिवारी, अंशु तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें