फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: चालक की हत्या कर बस रामगंगा में गिराई, बेटी को तलाश रहे लोगाें ने पुलिस को बताई पूरी बात

Thu, 26 Sep 2019 07:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रामगंगा में गिरी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में चालक की हत्या कर स्कूल बस रामगंगा में गिरा दी गई। रात को नाव से अपनी बेटी को तलाश कर रहे लोगों ने रामगंगा में बस पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुबह बस को क्रेन से निकलवाया, तो चालक का शव बस के बीच में पड़ा था। ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी गांव के युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


इसमें हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजहा निवासी मुनेंद्र यादव(30) पुत्र स्व. धर्मपाल फतेहगढ़ स्थित एक पब्लिक स्कूल की बस चलाता था। बुधवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को छोड़ने के बाद उसने अपने दरवाजे पर बस खड़ी कर ली थी। शाम को मुनेंद्र को गांव हड़ाई में दावत खाने जाना था। इसी बीच शाम को नयागांव निवासी राजू उसके घर पहुंचा।
 

उसने दावत में बस लेकर चलने को कहा। इस पर मुनेंद्र बस लेकर नयागांव के लिए चल दिया। इस बीच गांव करनपुरदत्त स्थित शराब के ठेके पर बस रोक कर शराब पी गई। इसके बाद दोनों गांव हड़ाई पहुंचे और दावत खाई। वहां नौटंकी हो रही थी। देर रात तक दोनों ने नौटंकी देखी। रात करीब 12 बजे वहां से वापस आने के लिए मुनेंद्र बस बैक कर रहा था। तभी बस एक बाइक से टकरा गई।

इससे कुछ लोगों ने मुनेंद्र के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वहां से दोनों चले आए। देर रात क्षेत्र के एक गांव की युवती लापता हो गई थी। उसके परिजन नाव से उसे रामगंगा में तलाश कर रहे थे। तभी उनकी नजर वहां पड़ी स्टेपनी पर गई। इसके बाद उनकी लग्गी रामगंगा में वाहन से टकराई। इससे वहां उन्होंने गौर से देखा तो रामगंगा में बस पड़ी दिखाई दी। उनकी सूचना पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई।

 
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मुनेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सुबह क्रेन बुलाकर बस को बाहर निकाला गया तो उसमें मुनेंद्र का शव चालक की सीट की जगह बस में बीच में फंसा मिला। यह देख परिजनों ने हत्या कर शव बस रामगंगा में गिराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जिस स्थान पर बस रामगंगा में गिरी है। वह रास्ता सिर्फ रामगंगा के लिए ही जाता है।

उनके गांव के लिए दूसरा मार्ग है। मुनेंद्र दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका बड़ा भाई मुन्ना है। वह खेती करता है। मां रामश्री, छोटी बहनें, गुड्डी, नीरज, छोटी बिटिया रो-रोकर बेहाल हो गईं। पुलिस ने मुनेंद्र के ताऊ दृगपाल सिंह की तहरीर पर राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसमें हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस ने राजू की तलाश दबिश दी। पर वह हाथ नहीं आया। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद बताया कि चालक की हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें