दिव्यांग बच्चों को उपकरण देते राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल मौजूद बीएसए, एसडीएम व अन्य।
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में पढने वाले दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर उपकरण दिए जा रहे हैं। यह बात बुधवार को इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने सिकंदरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे सामान्य बच्चों से कम नहीं हैं। यही बच्चे पढ़-लिख कर अच्छे पदों पर पहुंचते हैं। बीएसए सुनील दत्त ने राज्यमंत्री को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बीएसए ने कहा कि शिक्षक द्वारा दी जाने वाली शिक्षा एक मंत्र है। इस दौरान राजपुर, संदलपुर, अमरौधा, झींझक व रसूलाबाद ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों से आए दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिए गए। 15 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, 26 व्हील चेयर, 3 रोलेटर, 72 श्रवण यंत्र, 432 बैटरी, 22 बैसाखी, 5 सीपी चेयर, 22 एमआर किट, 6 बेल किट सहित अन्य उपकरण बांटे गए।
इस मौके पर प्रभारी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अधिकारी विवेक दलेला, एसडीएम रमेशचंद्र यादव, अचलेश मिश्रा, रामजी तिवारी, अतुल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, सुनयना वर्मा, शोभा आदि मौजूद रहे।