फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसबीआई के शाखा प्रबंधक व कर्मचारी पर लाखों के गहने हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Apr 2023 07:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कानपुर में एसबीआई से सेवानिवृत्त कर्मचारी ने लाजपतनगर बैंक शाखा के प्रबंधक व कर्मचारी के खिलाफ उनके लाखों के गहने हड़पने का आरोप लगाते हुए नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बर्रा दो हेमंतविहार निवासी प्रवीण कुमार (65) ने पुलिस को बताया कि वह मोतीझील स्थित एसबीआई की शाखा में कार्यरत थे।

विज्ञापन


वहां से अगस्त 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे। 2006 में लाजपतनगर की एसबीआई शाखा से 30 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था। गिरवी के रूप में बैंक के पास चार सोने की चूड़ियां, दो अंगूठी, एक हार, दो झुमकी, दो चेन, एक बेंदी रखा था। ऋण का पूरा भुगतान कर दिया था, लेकिन भरोसे के चलते गहने वापस नहीं ले पाए थे। 31 अगस्त 2013 को मुरादाबाद स्थानांतरण होने के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक को गहने लेने के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्होंने टाल दिया था।

विज्ञापन

30 नवंबर 2019 को बेटी की शादी के लिए गहने की जरूरत पड़ने पर शाखा प्रबंधक से लेकर उपमहाप्रबंधक तक से पत्राचार किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बैंक ने इस संबंध में एक जांच बैठाई। जांच अधिकारी ने भी आज तक अपनी आख्या नहीं सौंपी। पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक और कर्मचारी के खिलाफ अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें