फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन 2026: ड्रोन की निगरानी और 1500 पुलिसकर्मियों के पहरे में होंगे भोलेनाथ के दर्शन

Sun, 02 Aug 2026 11:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: श्रद्धालु मेटल डिटेक्टर से होकर ही गुजर सकेंगे। गंगा के घाटों पर जल पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन
आनंदेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पहले सोमवार पर आज कमिश्नरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। तीन लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के सुरक्षित दर्शन और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए शहर के प्रमुख शिवालयों में 1500 पुलिसकर्मियों का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। ड्रोन, 400 से अधिक हाईटेक सीसीटीवी कैमरे, पीएसी, जल पुलिस और महिला पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार को आनंदेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, बनखंडेश्वर मंदिर, खेरेश्वर मंदिर, खेरेपति मंदिर, नागेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर (बिठूर), जलेश्वर मंदिर (मस्वानपुर), भोलेश्वर मंदिर (बर्रा) और सेन पश्चिम पारा स्थित महादेवन मंदिर समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए कमिश्नरी पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था कर ली है। एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार ने बताया कि पूरे शहर में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

सबसे अधिक फोकस परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर और गंगाघाट पर रहेगा। यहां तीन कंपनी पीएसी, करीब 400 पुलिसकर्मी, 10 से 12 थाना प्रभारी, चार एसीपी, दो एडीसीपी और 50 महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे। मंदिर परिसर और आसपास की निगरानी के लिए दो ड्रोन और 400 से अधिक हाईटेक सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटर किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। गंगा घाटों पर जल पुलिस भी तैनात रहेगी जबकि मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग कर दर्शन मार्ग को व्यवस्थित किया गया है।

 
विज्ञापन

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रविवार रात डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह, एसीपी कर्नलगंज आकांक्षा पांडेय ने मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों के साथ आनंदेश्वर समेत कई मंदिरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें