करीब साढ़े दस बजे सकरावा थाना क्षेत्र में उमरपुर गांव के पास नहर पुल के मोड़ पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
रोडवेज बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत
- फोटो : amar ujala
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सौरिख पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों दोस्तों की मौत की खबर से परौर गांव में सन्नाटा पसर गया।
आठ माह पहले हुई थी पवन की शादी
मृतक पवनेश उर्फ पवन की शादी करीब आठ माह पहले चिकनपुर निवासी शिवानी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में मां मंजू देवी और छोटा भाई संदीप है। संदीप ऋषि इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा है। बेटे की मौत से मां मंजू देवी बेसुध हैं।
मृतक रूप सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
रूप सिंह के परिवार में भी मातम
दूसरे मृतक रूप सिंह के परिवार में मां अनीता, भाई प्रांशु और तीन बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
हादसे की सूचना पर क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ और सौरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रोडवेज बस की टक्कर से हुई दो युवकों की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची रही।
पवनेश उर्फ पवन कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
उधर सकरावा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने रोडवेज बस चल रहे ड्राइवर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं ग्रामीणों का कहना है एक्सीडेंट करने के बाद ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं।