फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार में तख्तापलट : भारत के राजदूत सौरभ कुमार कानपुर के, शुभचिंतक बेचैन

Tue, 02 Feb 2021 01:23 PM IST
शिखा पांडेय शान्तनु त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सौरभ कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
म्यांमार में सोमवार तड़के हुए तख्तापलट से कानपुर में भी हलचल हुई। जैसे ही यह सूचना यहां के लोगों को मिली, कानपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार के मोबाइल पर कॉल आने लगीं। दरअसल, उनके बेटे सौरभ कुमार (भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी) म्यांमार में भारत के राजदूत हैं।
विज्ञापन


उनकी खैरियत जानने के लिए शुभचिंतक बेचैन हो गए। सोमवार को म्यांमार की सेना ने वहां की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सत्ता अपने नियंत्रण में ले ली है। म्यांमार की सड़कों पर सैनिक मौजूद हैं।

नवंबर में वहां हुए चुनाव के बाद से ही यह अंदेशा था कि कुछ बड़ा होने वाला है। सेना ने यह आरोप लगाया था कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है। डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि बेटे सौरभ का हालचाल लेने के लिए फोन किया था। पता लगा है कि वहां स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन


यहीं पले-बढ़े सौरभ कुमार
म्यांमार में भारत के राजदूत सौरभ कुमार जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के एचओडी रहे प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार के बेटे हैं। सौरभ इससे पहले ईरान में भारत के राजदूत थे। उसके पहले वह फिजी आदि देशों में भारतीय दूतावासों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सौरभ कुमार आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट हैं। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी उन्होंने कानपुर में ही रहकर की। यहीं उनका घर है। उनके पिता डॉ. संतोष कुमार और मां डॉ. एसके श्रीवास्तव यहीं रहती हैं। डॉ. संतोष कुमार आईएमए कानपुर के अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें