फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम में कानपुर के सत्येंद्र का चयन, दुबई में 9 जनवरी से खेेला जाएगा टूर्नामेंट 

Tue, 08 Jan 2019 01:38 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सत्येंद्र सिंह यादव का चयन फुटबॉल भारतीय टीम के अंडर-15 में हुआ
विज्ञापन

कानपुर के एकमात्र खिलाड़ी सत्येंद्र सिंह यादव का चयन फुटबॉल भारतीय टीम के अंडर-15 में हुआ है। सत्येंद्र की इस उपलब्धि से फुटबॉल खिलाड़ी व उसके परिजन काफी खुश हैं। सोमवार को सत्येंद्र अपनी टीम के साथ दुबई पहुंच गया। दुबई में 9 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट खेेला जाएगा जिसमें वह खेलेगा। 

विज्ञापन


कानपुर कल्याणपुर आईआईटी सोसाइटी गोपालपुरम निवासी भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड महेंद्र सिंह यादव का बेटा सत्येंद्र सिंह यादव आजाद नगर डीपीएस स्कूल में 11वीं का छात्र है। दिसंबर 2018 में भुवनेश्वर में लगे इंडिया फुटबॉल कैंप में सत्येंद्र ने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाई है। पिता महेंद्र्र ने बताया कि सत्येंद्र को बचपन से ही फुटबॉल का शौक था। हाईस्कूल तक की पढ़ाई उसने केंद्र्रीय विद्यालय आईआईटी से की। जब वह चौथी में पढ़ता था, तब उसने कोच चौधरी सर से प्रशिक्षण लेना शुरू किया।

महज पांच माह बाद ही सत्येंद्र्र ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। फुटबॉल का शौक सत्येंद्र के सिर ऐसा चढ़ा कि फिर उसने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सत्येंद्र का सफर 7 साल पूर्व शुरू हुआ और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। इस उपलब्धि का श्रेय सत्येंद्र व उसके परिजनों ने कोच चौधरी सर को दिया है। सत्येंद्र के परिवार में पिता महेंद्र्र, मां सगुना व बहन साक्षी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें