फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बना तबेला, बाहर लगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर(कानपुर देहात)। सिकंदरा तहसील क्षेत्र हाजिरपुर गांव में छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों ने रविवार को स्कूल मैदान में मवेशियों को बंद कर दिया था। दो दिन बाद भी मवेशियों को वहां से नहीं निकाला जा सका है। इससे स्कूल प्रबंधन ने नौनिहालों को स्कूल के बाहर खुले में अध्यापन कार्य कराया। हालांकि सोमवार को पहुंचे तहसील प्रशासन की ओर से किसानों को समझाने का प्रयास जरूर किया गया, लेकिन किसानों की जिद के सामने अधिकारी बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों के आतंक से आजिज किसानों ने रविवार को करीब एक सौ मवेशियों को तहसील क्षेत्र के हाजिरपुर पाठशाला में बंद कर दिया था। आक्रोशित किसान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे थे। वहीं, सोमवार को तहसीलदार सिकंदरा संजय कुमार कुशवाहा ने स्कूल पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हुए। गांव के किसान रमेश चंद्र, अनिल कुमार, रामेश्वर सिंह, अवध कुमार, हरी सिंह, अनिल कटियार, देशराज आदि ने बताया कि छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गेहूं, चना, मटर, अरहर की फसलों को पशुओं ने रौंद डाला है। तहसीलदार ने किसानों को पुन: समझाने का प्रयास किया किंतु किसानों ने स्थायी हल निकालने की बात कहते हुए पशुओं को स्कूल से निकालने से इंकार कर दिया। हालांकि तहसील क्षेत्र के बुधेरा डेरा में गोवंश आश्रय स्थल का कार्य सोमवार को शुरू कर दिया गया। भूमि सीमांकन के साथ ही घेराबंदी का कार्य होने लगा है। गोपालपुर प्रधान रविंद्र कटियार ने बताया कि किसान परेशान हैं, छुट्टा मवेशी फसलों को रौंद रहे हैं, जब तक स्थायी हल नहीं निकलता तब तक मवेशी बाहर नहीं निकाले जाएंगे।
तहसीलदार, सिकंदरा संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीण किसानों को समझाने का प्रयास किया गया है किंतु किसान मानने को तैयार नहीं है। मामले की जानकारी एसडीएम सिकंदरा को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें