महोबा के हवेली दरवाजा शहीद स्थल मैदान में स्मारक बनवाने के लिए गांधी जयंती पर बुधवार से बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने अन्न जल त्यागकर सत्याग्रह शुरू कर दिया। उधर नगर पालिका परिषद ने एक पत्र भेजकर उनसे जल्दी स्मारक निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया जिसे तारा पाटकर ने ठुकरा दिया।
पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले 462 दिन से अनशन पर बैठे तारा पाटकर ने बुधवार को महात्मा गांधी की वेशभूषा पहनी व सिर मुड़ाकर धोती, चश्मा, जनेऊ धारण किया। शहर के आल्हा चौक में अन्न जल त्यागकर अनशन पर बैठे तारा पाटकार ने कहा कि हवेली दरवाजा शहीद स्थल मैदान को कूड़ाघर बना दिया गया है।