फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शुभम द्विवेदी स्मृति द्वार का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास, 11 लाख लागत…तीन महीने में होगा निर्माण

Thu, 29 May 2025 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुभम द्विवेदी स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। इस दौरान पत्नी ऐशान्या द्वारा भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन
शुभम द्विवेदी स्मृति द्वार का शिलान्यास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पैतृक गांव हाथीपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्मृति द्वार का शिलान्यास किया गया। शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्वारा भूमि पूजन किया गया। बता दें कि स्मृति द्वार का निर्माण तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान लगभग तीन माह हाथीपुर गांव जाने वाली मुख्य सड़क बंद रहेगी। इस अवधि में राहगीरों के लिए काम कराने वाली संस्था द्वारा वैकल्पिक मार्ग बनाकर दिया जाएगा। भूमि पूजन में प्रमुख रूप से शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मनोज कुमार द्विवेदी,सौरभ, सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, मनीष विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें