फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
sardar patel jayanti - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किये गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कस्बे के शिक्षण संस्थाओं में पटेल जयंती धूमधाम से मनायी गई। आरएसजीयू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश द्विवेदी ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. हेमेंद्र सिंह, डॉ. हरीश कुमार सिंह, डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, डॉ. संदीप पाठक, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रवींद्र सिंह, व संजय कुमार ने विचार व्यक्त किए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वरिष्ठ प्रवक्ता रचना शाक्य ने डीएलएड के विद्यार्थियों को एकता, अखंडता एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई।
प्रवक्ता शशिकांत सचान की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएलएड छात्रा स्मृति यादव ने ‘धरती बांटी, अंबर बांटा’ प्रेरक गीत और शमीम फात्मा ने ‘आप आए शुक्रिया’ स्वागत गीत प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। बाजिद अंसारी, मुधुसूदन, वरिष्ठ सहायक नरेंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय अमरौधा में अध्यक्ष प्रतिभा गौतम, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज पुखरायां में प्रबंधक केके शुक्ल, प्रधानचार्य संजय शुक्ल ब्रजबिहारी मेहरोत्रा विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अमरौधा में प्रधानाचार्य बीडी गुप्त की अगुवाई में रन फॉर यूनिटी आयोजित किया गया। शिक्षक विनीत वाजपेई, शिक्षक पुष्पेंद्र पांडेय, नंदलाल पाल, गंभीर सिंह, अखिलेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें