कानपुर। कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली जम्मू-तवी-टाटा लिंक एक्सप्रेस 19 और 26 नवंबर को जम्मू से रात के 2:25 बजे के बजाय शाम 4:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन 14 घंटे 20 मिनट की देरी से चलेगी। इतनी देरी से ही कानपुर सेंट्रल आएगी। सामान्य दिनों में इस ट्रेन के कानपुर आने का समय रात 12:40 बजे और 12:45 बजे टाटानगर के लिए रवाना होने का है। पठानकोट-जम्मू तवी के बीच मरम्मत का काम होने से इस रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
---
12 घंटे की देरी से पहुंची बेगमपुरा
जम्मू। वाराणसी से जम्मू आने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस अपने तय समय से 12 घंटे की देरी से पहुंची। बुधवार को वाराणसी से जम्मू की ओर रवाना हुई ट्रेन के जनरल बोगी का पहिया अचानक निकल गया, घबराए यात्रियों ने ट्रेन के दिलवार नगर स्टेशन पहुंचते ही चेन खींचकर रोक दिया था। इसके कारण ट्रेन वीरवार को अपने तय समय 12 घंटे की देरी से जम्मू पहुंची।