फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी शहर की सान्विका

विज्ञापन
सा​न्विका - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। शहर की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी सान्विका गुप्ता राष्ट्रीय अंडर-15 बालिका एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। उनका चयन 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक बंगलूरू में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह राष्ट्रीय स्तर पर कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

सान्विका ने 21 से 25 अक्टूबर तक गोरखपुर में आयोजित योनेक्स-सनराइज यूपी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अंडर-15 एकल वर्ग में उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि झांसी की आरुषि गर्ग के साथ अंडर-15 युगल वर्ग का खिताब जीतकर प्रदेश चैंपियन बनीं। इसके अलावा अंडर-17 युगल वर्ग में भी उपविजेता रहीं।
इससे पहले मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सान्विका ने अंडर-15 एकल और युगल, दोनों वर्गों में दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं, मुरादाबाद में हुई प्रतियोगिता के अंडर-17 युगल वर्ग में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके चयन पर कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें