फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं-संजय सिंह

Sat, 28 May 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
बहुत गर्मी है साहब।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने या न लड़ने पर निर्णय दो महीने बाद लेगी। अगर चुनाव लड़ेंगे तो बिजली, पानी, बेरोजगारी जैसी आम आदमी की समस्याओं को मुद्दा बनाएंगे। महागठबंधन में शामिल होने या न होने का कोई निर्णय पार्टी ने नहीं लिया है।
विज्ञापन


वह खलासी लाइन में पार्टी नेता के घर में प्रेसवार्ता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवाद नहीं बल्कि परिवारवाद हावी है। यहां मुलायम सिंह यादव प्राइवेट कंपनी की सरकार चल रही है। जातिवाद इतना हावी है कि राज्य सरकार एक विशेष जाति के लोगों को बढ़ावा दे रही है। सिपाही से लेकर एसएसपी और चपरासी से लेकर डीएम तक के पदों पर जाति विशेष के लोगों को पदासीन किया जा रहा है। जब से सपा सरकार आई है, सूबे में 600 से अधिक दंगे हुए हैं।

2017 विस. चुनाव में भाजपा प्रदेश में 50 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने पंजाब में 100 से अधिक सीटें मिलने का दावा किया।  मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दो सालों के कार्यकाल में अच्छे दिन, काला धन वापस लाने, हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपये देने के वादे खत्म हो गए। भ्रष्टाचारियों और अंबानी-अदानी जैसे लोगों के अच्छे दिन आए। उन्होंने कहा कि असदउद्दीन ओवैसी और योगी आदित्यनाथ की सोच देश के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें