‘अमर उजाला’ कार्यालय पहुंचे कलर्स पर प्रसारित होने वाले सीरियल शक्ती के कलाकार तशीन शाह, रीना कपूर, अयूब खान, व माहिरा खुराना (बांए से)।
- फोटो : amarujala
सीरियल शक्ति में मुख्य किरदार (मनिंदर का) निभाने वाले अयूब खान का कहना है कि एक्टर टीआरपी के गुलाम हैं। जो चल जाता है, उसी थीम पर दूसरे चैनलों पर डेली सोप आने लगते हैं और एक्टरों को उनमें काम करना पड़ता है। वह शुक्रवार को सीरियल के सह कलाकारों रीना कपूर, तशीन शाह एवं माहिरा खुराना के साथ ‘अमर उजाला’ कार्यालय आए थे।
विज्ञापन
दिलीप कुमार के भतीजे अयूब खान ने सीरियल शक्ति के बारे में बताया कि यह बिल्कुल अलग सीरियल है। इसमें उनकी दो बेटियां हैं। एक से वह बेहद प्यार करते हैं तो दूसरी से उतनी ही नफरत। इसी कहानी के इर्द गिर्द यह सीरियल आगे बढ़ता है।
उनके साथ आईं ‘वो रहने वाली महलों की’ फेम रीना कपूर ने बताया कि वह मनिंदर की पत्नी निम्मी का किरदार निभा रही हैं। अयूब खान ने बताया कि वह अपने ताया दिलीप कुमार की तरह देवदास का रोल करना चाहते हैं। अयूब खान कहते हैं कि छोटे और बड़े पर्दे की दूरियां मिट गई हैं। टीवी अब बहुत बडे़ स्तर पर आ गया है। इसी कारण अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान और माधुरी दीक्षित तक टीवी पर नजर आ रहे हैं।