फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक: बंगाल में संघ ने किया बड़ा बदलाव, रमापदो पाल बने ओडिशा-बंगाल के क्षेत्र प्रचारक

Mon, 12 Jul 2021 03:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में ही क्षेत्र प्रचारक और प्रांत प्रचारक का बदलाव किया जाता है, परंतु इस बार प्रतिनिधि सभा की बैठक के समय बंगाल में विधानसभा चुनाव होने के कारण वहां बदलाव नहीं किया गया था। इसलिए प्रांत प्रचारक बैठक में वहां बदलाव किया गया। 
विज्ञापन
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में चल रही आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में संघ ने बंगाल और ओडिशा में बड़ा बदलाव किया है। रमापदो पाल को ओडिशा और बंगाल का क्षेत्र प्रचारक नियुक्त किया गया है। प्रदीप जोशी को चंडीगढ़ प्रचारक बनाया गया है। दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचारक जलधर महतो को सह क्षेत्र प्रचारक का दायित्व दिया गया है। चित्रकूट में चल रहे अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में बदलाव की घोषणा की गई।
विज्ञापन


पूर्व क्षेत्र, जिसमें बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान प्रांत शामिल है, के क्षेत्र प्रचारक प्रदीप जोशी को जहां अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख का दायित्व दिया गया। वहीं पूर्व क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक रमापदो पाल को क्षेत्र प्रचारक बनाया गया। प्रदीप जोशी का केंद्र चंडीगढ़ होगा। वहीं दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचारक जलधर महतो को सह क्षेत्र प्रचारक का दायित्व दिया गया है।

 
विज्ञापन

सह प्रांत प्रचारक प्रशांत भट्ट को दक्षिण बंगाल का प्रांत प्रचारक बनाया गया। वैसे तो संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में ही क्षेत्र प्रचारक और प्रांत प्रचारक का बदलाव किया जाता है, परंतु इस बार प्रतिनिधि सभा की बैठक के समय बंगाल में विधानसभा चुनाव होने के कारण वहां बदलाव नहीं किया गया था। इसलिए प्रांत प्रचारक बैठक में वहां बदलाव किया गया। 

संघ ने कार्य की दृष्टि से बंगाल को तीन प्रांतों में विभाजित किया है। दक्षिण बंगाल, जिसका मुख्यालय कोलकाता, मध्य बंगाल जिसका मुख्यालय बर्धमान और उत्तर बंगाल जिसका मुख्यालय सिलीगुड़ी है। भैय्याजी जोशी विहिप तो डाॅ. कृष्ण गोपाल विद्या भारती के संपर्क अधिकारी होंगे। आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी अब संघ की ओर से विश्व हिंदू परिषद के संपर्क अधिकारी होंगे।

वहीं डाॅ. कृष्ण गोपाल विद्या भारती के संपर्क अधिकारी होंगे, यानी उनके कार्यों पर नजर रखेंगे। भैय्याजी जोशी पहले भी सरकार्यवाह रहते हुए विहिप का काम देखते थे। अनुषांगिक संगठनों के कामों को देखने के लिए संघ की ओर से किसी न किसी अधिकारी को पालक यानी संपर्क अधिकारी बनाया जाता है। सह सरकार्यवाह अरुण कुमार भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें