संघ की तरफ से स्वयं सेवकों का अलग- अलग प्रांतों के हिसाब से प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाता है। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख के यहां रहते हुए, भाजपा के शीर्ष नेता यहां आकर नई सरकार को लेकर भी उनके साथ विचार विमर्श कर सकते हैं।
संघ प्रमुख के अलावा यहां स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण देने के लिए छह और केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। फिलहाल संघ के कानपुर प्रांत से जुड़े स्वयं सेवकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की तैयारी बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है। पिछले दो दिनों से लगातार बैठकें चल रही हैं। दीन दयाल उपाध्याय एजुकेशन सेंटर में जहां यह आयोजन होना, वहां पर आधुनिक हॉल बनाया जा रहा है। इसमें ही स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।