छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने संस्थागत परीक्षा 2019 के बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शुक्रवार की देर शाम जारी कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर अपलोड कर दिया गया है।
संबंधित छात्र-छात्राएं अपना रोल नंबर डाल कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। विवि ने इस सत्र का यह दूसरा परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इससे पहले बीकॉम प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित किया जा चुका है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जल्द ही बीकॉम द्वितीय वर्ष और फिर बीएससी के परिणाम जारी किए जाएंगे। (ब्यूरो)
बीएड व एमएड की परीक्षाओं के शेड्यूल में फिर से बदलाव किया गया है
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के परीक्षा विभाग की तरफ से बीएड व एमएड की परीक्षाओं के शेड्यूल में फिर से बदलाव किया गया है। शुक्रवार को संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया। परीक्षा दस मई से ही शुरू हो रही है। मगर आगे की तिथियों में परिवर्तन किया गया है।
नए शेड्यूल के मुताबिक बीएड की परीक्षा दस मई से ही शुरू होगी। अब बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 10, 13, 17, 21, 22, 23, 24, 25, 27 और 28 मई को होगी। बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 11, 14, 16 और 20 मई को होगी। एमएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 10, 13, 17, 21 व 22 मई को होगी। एमएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 11, 14, 16 व 20 मई को होगी। (ब्यूरो)