फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अब दो दिन कानपुर में लगेगी भागवत की पाठशाला, आज करेंगे वाल्मीकि समाज को संबोधित

Sun, 09 Oct 2022 03:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत शनिवार रात कानपुर पहुंच गए। तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को वह नानाराव पार्क में वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, वो शहर के विशिष्टजनों से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर शनिवार को शहर पहुंचे। वे यहां संघ के स्वर संगम घोष शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव पर रविवार को फूलबाग स्थित नानाराव पार्क में सुबह 10 बजे वाल्मीकि समाज व दूसरे समाज के प्रमुख लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

संघ प्रमुख शनिवार की रात 9:51 बजे राजधानी एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। वहां से सीधे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज गए। यहीं उनके प्रवास के लिए बनाए गए मंगलम भवन में रुकेंगे। सोमवार को स्वर संगम घोष शिविर में संघ के कानपुर प्रांत से जुड़े 21 जनपदों से आए पांच हजार से अधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

Trending Videos

इस बीच अलग-अलग समय में दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में स्वयंसेवकों व संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। उनके स्वागत के लिए संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत संघ चालक योगेंद्र सचान, प्रांत प्रचारक श्रीराम सहित कई अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

शहर के विशिष्टजनों से करेंगे मुलाकात
संघ प्रमुख अपने प्रवास के दौरान शहर के विशिष्टजनों से भी मुलाकात करेंगे। इसमें उद्यमी, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता वर्ग शामिल है। कहा जा रहा है कि संघ प्रमुख कानपुर और इसके आसपास के जुड़े क्षेत्रों की स्थिति से अवगत होने के अलावा कारोबार, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और आगे की संभावनाओं को लेकर बात करेंगे।

कार्यक्रम स्थलों और रूट पर रहेगा सख्त पहरा
बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के शहर में कार्यक्रमों को लेकर कमिश्नरी पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने शनिवार को रूट का निरीक्षण और कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट का रिहर्सल किया। सुबह से ही पुलिस अधिकारियों की बैठकों व निरीक्षण का दौर जारी रहा। एलआईयू और इंटेलीजेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है। शहर के सभी होटल, धर्मशाला एवं किराये के मकान में रहने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश, एडिशनल सीपी आनंद कुलकर्णी ने गैर जनपद से आई फोर्स को दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे रूट पर पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री और आरएएफ को तैनात किया गया है। पुलिस युवा मित्रों और सिविल डिफेंस के सदस्यों को भी ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें