फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किदवई नगर में बसपा से संदीप शर्मा

Fri, 18 Mar 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौबस्ता बसंत विहार स्थित गेस्ट हाउस में जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. अशोक सिद्धार्थ, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनंत मिश्रा उर्फ अंटू का माला पहनाकर स्वागत करते बसपा से किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी संदीप शर्मा उर्फ जैकी (लाल घेरे में)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बसपा ने किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र से संदीप शर्मा उर्फ जैकी भइया को प्रत्याशी बनाया है। इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. अशोक सिद्धार्थ और पूर्व मंत्री अनंत मिश्र ने की। बताते चलें कि संदीप के नाम पर पहले से मुहर लगी थी। अब आधिकारिक घोषणा हुई है। जोनल कोआर्डिनेटर ने दावा किया कि यूपी में अगली सरकार बसपा की होगी। संदीप का कहना है कि वे सिर्फ क्षेत्र के विकास कार्यों को ही प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन


किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही आपराधिक रिकार्ड की भी चर्चा होने लगी। कहा गया कि जिस प्रत्याशी के नाम का एलान हुआ, उनके ऊपर अपहरण और जान से मारने की कोशिश का मामला नौबस्ता थाने में दर्ज है। मकान कब्जे को लेकर मारपीट, धमकाना, धोखाधड़ी, अंग भंग एक और मामला है। बसपा को अब आर्य नगर और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी का नाम तय करना है। प्रत्याशियों के जो संभावित नाम हैं, उन पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


प्रोफाइल
नाम- संदीप शर्मा उर्फ जैकी भइया
उम्र- 29 वर्ष
शिक्षा- बीएससी, एलएलबी
व्यवसाय- पूर्व में ट्रांसपोर्टर, वर्तमान में सीमेंट एजेंसी, गेस्ट हाउस संचालक एवं प्रापर्टी डीलर
राजनैतिक कॅरियर- पिछले दो साल से बसपा में बिना किसी पद के सक्रिय। सपा में भी काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें