फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संतों के साथ निकाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा स्थित भोलेश्वर मंदिर से रविवार को सनातन हिंदू एकता सांकेतिक पदयात्रा निकाली गई जो गोविंदनगर तक गई। यह आयोजन बागेश्वर धाम शिष्य मंडल और श्री गुरु सेवा समिति की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक होने वाली पदयात्रा में सनातनियों को जोड़ना था।
विज्ञापन

पदयात्रा में संतों के मार्गदर्शन में बागेश्वर धाम मंडल के सदस्यों के साथ सैकड़ों सनातनी शामिल हुए। पदयात्रा भोलेश्वर मंदिर से शुरू होकर बर्रा-2 सब्जी मंडी से संकट मोचन मंदिर, सचान चौराहा, दीप टॉकीज होते हुए गोविंदनगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालु बागेश्वर धाम के जयकारे लगते रहे। पदयात्रा में पनकी महंत कृष्णदास, महंत अरुण दास महाराज, महंत गोविंद दास, मधुकर, गोल्डन बाबा, बालेश्वर धाम शिष्य मंडल के प्रभारी अनुराग तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें