साथ ही खुद का पेट भरने के लिए मांगकर खाने की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई। सीडीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, शिकायतें सुन रहे सीडीओ व एसपी सिद्धाथशंकर मीना के पास माखी थानाक्षेत्र भदेमू गांव निवासी जीतपाल पहुंचे।
लेखपाल और प्रधान मिले हुए हैं
अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पड़ोसी ने जबरन घर के पास की जमीन को कब्जा कर रखा है। दस बार से अधिक तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुका है, लेकिन मौके पर जांच करने अधिकारी नहीं गए। लेखपाल पर आरोप लगाया कि वह प्रधान से मिले हुए हैं।
हर बार लगती है गलत रिपोर्ट
इसलिए हर बार प्रधान से मिलकर गलत रिपोर्ट लगा देते हैं। तहसील प्रशासन लेखपाल की ही रिपोर्ट को सही मान लेता है। पूर्व में एसडीएम ने कानूनगो से रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन कानूनगो मौके पर जाने की जहमत नहीं उठा सके। शिकायतों से खुन्नस खाकर पड़ोसी आए दिन मारपीट की घटनाएं करने पर आमादा हो जाते हैं।
अधिक बिल, नोटिस जैसे मामले भी छाए
अक्सर उसकी बूढ़ी मां को मारते पीटते हैं। इस पर एसपी ने माखी इंस्पेक्टर को फोन कर आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिक बिल, नोटिस, अधिक मीटर रीडिंग सहित अन्य मामले छाए रहे।कुल 185 शिकायतीपत्र पहुंचे। जिसमें पुलिस के 31, राजस्व के 77, विकास के 37 व अन्य 40 मामले आए। मौके पर तीन मामलों का निस्तारण हो सका।