फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केशव नगर वार्ड में 30 लोगों के लिए गए सैंपल

Tue, 20 Jan 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते क्रोमियम के खतरे को देखते स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड नंबर-12 केशव नगर में पहुंची। यहां लोगों ने पहले जांच करवाने में आनाकानी की मगर टीम के जागरूक होने के बाद लोग सैंपल देने के लिए राजी हो गए। टीम ने यहां से कुल 30 लोगों के ब्लड व यूरिन के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

रनियां के खानचंद्रपुर में क्रोमियम कचरा डंप रहने से यहां से भूगर्भ गज दूषित हो गया है। इसका प्रकोप खानचंद्रपुर से बढ़कर उमरन तक पहुंच जाने पर एनजीटी ने सख्ती बरतनी शुरू की है। एनजीटी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ओर से लोगों की जांच के दायरे में इजाफा किया गया है। सोमवार से शुरू हुई सैंपलिंग के पहले दिन रनियां पीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल भसीन के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम चिह्नित वार्ड- 12 केशव नगर पहुंची। टीम के आने पर यहां के लोगों ने कोई बीमारी न होने की बात कहकर जांच करवाने से इन्कार कर दिया। हालांकि डॉक्टरों के समझाने के बाद लोग जांच करवाने के लिए राजी हो गए।
रनियां पीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल भसीन ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से चिन्हित चार वार्डों में से प्रत्येक वार्ड से 30 लोगों के ब्लड व यूरिन के सैंपल लिए जाने हैं। केशव नगर वार्ड में 19 से 50 वर्ष आयु के 30 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। मंगलवार को टीम वार्ड- 14 बजरंग नगर से 30 लोगों के ब्लड व यूरिन के नमूने लेगी। टीम 25 जनवरी तक कुल 120 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ भेजेगी।
विज्ञापन

....................
सैंपलिंग के साथ की गई लोगों की स्क्रीनिंग
पीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल भसीन ने बताया कि टीम की ओर से मर्करी, क्रोमियम, फ्लोराइड, किडनी व लिवर फंक्शन टेस्ट व हीमोग्लोबिन की जांच के लिए ब्लड व यूरिन के नमूने लिए गए हैं। इसके साथ ही सैंपल देने वाले लोगों की लंबाई, वजन आदि व पुरानी बीमारी आदि को लेकर स्क्रीनिंग की गई है। लोगों में क्रोमियम से होने वाले दुष्प्रभाव के लक्षण नहीं मिले हैं।
..................
पुरुषों के सापेक्ष महिलाएं दिखीं अधिक जागरूक
केशव नगर वार्ड में अपने स्वास्थ्य के प्रति पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक जागरूक मिलीं। स्वास्थ्य टीम के जागरूक करने के बाद वार्ड की 19 महिलाओं व 11 पुरुषों ने ब्लड व यूरिन के नमूने दिए। पीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल भसीन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए जा रहे ब्लड व यूरिन के नमूने से लोगों को उनके शरीर में मौजूद घातक तत्वों की मात्रा का सही पता चल सकेगा। इसके साथ ही इससे उनके शरीर पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में जानकारी कर डॉक्टर क्रोमियम से होने वाले खतरे को इलाज के जरिए कम कर सकेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ टीम आपकी अन्य बीमारियों का पता कर उनका भी उपचार कर आपको स्वस्थ बनाने में मदद करेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की निशुल्क जांच करवाई जा रही है।
........................
पाल पुरवा के लोगों को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार
खानचंद्रपुर व उमरन में पिछले दो माह में हुई जांच में 254 लोगों के खून में मानक से अधिक क्रोमियम मिला था। वहीं, चार लोगों में मरकरी पाई गई थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 दिन पहले खानचंद्रपुर के पाल पुरवा से 104 लोगों के ब्लड व यूरिन के नमूने लेकर जांच के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ भेजे थे। सीएमओ डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार या शनिवार तक पाल पुरवा से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जांच रिपोर्ट आने पर लोगों के शरीर में क्रोमियम व मर्करी की स्थिति का पता चल सकेगा।
..................
वर्जन........
खानचंद्रपुर व इससे सटे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसमें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज से भी मदद ली जा रही है। एनजीटी की ओर से खानचंद्रपुर व इससे सटे क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की क्रोमियम, मर्करी आदि की जांच करवाने के निर्देश हैं। इसके चलते सोमवार से शुरू हुई नए चरण की सैंपलिंग में रनियां के केशव नगर वार्ड से रैंडम तरीके से 30 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें