धारा रानी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रमा मिश्रा इलेवन की टीम।
- फोटो : संगठन
कानपुर। धारा रानी स्मारक अंडर-14 क्रिकेट लीग के पहले मैच में रमा मिश्रा इलेवन ने सरताज इलेवन को 63 रन से हराया। दूसरे मैच में सेम डे इलेवन ने आईसीसी एकेडमी को नौ विकेट से पराजित किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में रमा मिश्रा इलेवन ने 20 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाए।
मोहम्मद सलीम ने 52 व पवन प्रताप ने 51 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में नमन व शिवांश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सरताज इलेवन की पूरी टीम 18 ओवर में 98 रन पर आउट हो गई। टीम से सेजल यादव ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने चार, मोहम्मद सलीम ने तीन, आदित्य वर्मा ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद सलीम को चुना गया।
इसी तरह, दूसरे मैच में आईसीसी एकेडमी की पूरी टीम 18.5 ओवर में 78 रन पर सिमट गई। इसमें आयर्श निषाद ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। गेंदबाजी में अव्यांश, दिव्यांश, अंबर व आदित्य सुमन ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेम डे इलेवन की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अव्यांश पांडेय ने नाबाद 49 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नैतिक ने एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच अव्यांश पांडेय को चुना गया।