प्रदेश सचिव एसपी सिंह ने शहीद के परिवार को दी 2 लाख रुपये की सहायता
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए उन्नाव जिले के लाल अजीत कुमार आजाद के परिवार से सपा प्रदेश सचिव ने मुलाकात की। उन्होंने पिता को 2 लाख की आर्थिक सहायता दी।
सपा के पूर्व एमएलसी व मौजूदा प्रदेश सचिव एसपी सिंह ने बुधवार को शहीद अजीत आजाद के स्मारक स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आजाद के पिता प्यारेलाल को दो लाख रुपये की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही अपने लखनऊ पब्लिक स्कूल में परिवार के एक सदस्य को नौकरी व शहीद की दोनों बेटियों को नि:शुल्क शिक्षा देने की बात कही। साथ ही भविष्य में भी परिजनों को हर तरह की मदद का भरोसा दिया।