फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के ऑयल टैंक में लगी आग, देखते ही देखते हो गई विकराल

Thu, 21 Feb 2019 08:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ऑयल टैंक में लगी आग
विज्ञापन
कालपी रोड स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी) के नीलाम किए गए ऑयल टैंक को गैस कटर से काटते वक्त बुधवार दोपहर आग लग गई। इससे वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। एसएएफ, फील्ड गन और फजलगंज फायर स्टेशन से एक दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फायर अफसरों के मुताबिक गनीमत रही कि आग आस-पास झाड़ियों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एनएसएफ गेट के पास फर्निस तेल स्टोर करने के लिए टैंक बने हैं। अब इनका इस्तेमाल न होने से एक टैंक 15 साल से बंद पड़ा था, जिसे प्रबंधन ने नीलाम कर दिया था। बुधवार को प्राइवेट कर्मी गैस कटर से टैंक को काट रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे चिंगारी से टैंक में मौजूद तेल ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई।


इसकी सूचना फैक्ट्री के गार्डों ने फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं दमकलें आग बुझाने में जुट गईं। करीब तीन घंटे बाद दोपहर 2:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह के मुताबिक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के फर्निस ऑयल टैंक में आग लगी थी। कोई हताहत नहीं हुआ है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें