फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाेली पर सपा नेता के ठेके से बिक रही थी जहरीली शराब, मौतों के बाद भी जारी रहा सिलसिला

Fri, 22 Mar 2019 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शराब को जप्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली पर शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने तिर्वा के गांधी चौराहा स्थित सपा नेता के देसी शराब ठेके पर छापेमारी करके यहां मिलावटी शराब बिकते पकड़ी। टीम ने मौके से 36 क्वाटर मिलावटी शराब बरामद की।

विज्ञापन


पुलिस ने ठेके को सील कर 1158 पेटी देशी शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से मैनेजर और सेल्समैन समेत चार को गिरफ्तार किया। जबकि ठेका संचालक सपा नेता व उसका एक साथी फरार है। पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस और आबकारी विभाग ने सूचना के आधार पर तिर्वा कस्बा के गांधी चौराहा स्थित सपा नेता शिवेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू चौहान निवासी तिर्वा खास के देसी शराब ठेके पर छापा मारा।

शराब में कर रहे थे मिलावट

शराब की पेटियां
यहां ठेके के शटर पर बाहर से तो ताला लगा मिला लेकिन जब टीम छत पर पहुंची तो देखा ठेके में कुछ लोग मौजूद थे। छत के सहारे जब टीम अंदर पहुंची तो पाया कि मौजूद लोग शराब में मिलावट कर रहे हैं। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने ठेके से 36 क्वाटर मिलावटी शराब बरामद की।

आबकारी निरीक्षक अमित निर्मल और अनुराग सिंह को क्वाटर पर क्यूआर कोड भी दर्ज नहीं मिला। तलाशी लेने पर ठेके में शराब की खाली शीशी, ढक्कन, क्यूआर कोड व बरामद हुए। शराब बिक्री के 47 हजार 280 रुपये भी मिले। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि बंदी के दिन शराब ठेके का सेल्समैन मिलावट कर शराब बेच रहा था।

 
विज्ञापन

सपा नेता हुआ मौके से फरार

छापे के दौरान अवैध सामग्री भी मिली है। ठेके को सीज कर वहां रखी 1158 पेटी देसी शराब जब्त कर ली गई है। ठेका संचालक समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ठठिया थानाक्षेत्र के कडेरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामगोपाल, मैनेजर गांधीनगर निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र फतेह सिंह, मंडी बाजार निवासी गुड्डू बाथम पुत्र पातीराम, तिर्वागंज निवासी कौशल पुत्र कुंवरपाल को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान तिर्वा खास निवासी ठेका संचालक और सपा नेता शिवेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू चौहान और कडेरा गांव निवासी सुधीर पुत्र जंगबहादुर भाग निकला। पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द इन दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिले में देसी शराब का क्वाटर बेचने के रेट निर्धारित है। 65 रुपये में क्वाटर की बिक्री करने के निर्देश है।

इसके बाद भी बंदी के दिन चोरी छिपे उक्त देसी शराब ठेके पर 80 रुपये प्रति क्वाटर को बेचा जा रहा था। यह बात पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के सामने खुद कबूल की है। देसी शराब ठेके पर मिलावटी शराब बेचते में पकड़े गए ठेके के मैनेजर शिशुपाल सिंह को छुड़ाने के लिए सपा के नेताओं का तिर्वा कोतवाली में जमावड़ा लगा रहा। कोतवाली प्रभारी पर दबाव बनाने का प्रयास भी किया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। देर रात तक चली वार्ता के बाद भी आरोपी को नहीं छोडा गया। सुबह होने पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें