फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बिगड़ा शिवपाल यादव का मूड!, जब हुई ये बात...

Sat, 24 Jun 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पहुंचे। यहां वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लेकिन गजब तब हो गया जब इस कार्यक्रम में स्थानीय सपाई नेता ही शामिल नहीं हुए।   
विज्ञापन


इसकी चिड़चिड़ाहट कार्यक्रम के दौरान शिवपाल यादव के चेहरे पर साफ दिखाई दी। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बोला। वर्तमान में पदों पर विराजमान क्षेत्र के सभी समाजवादी नेताओं ने शिवपाल से दूरी बनाए रखी। इसलिए कोई भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचा और न ही शिवपाल के स्वागत के कोई दिखाई दिया। कार्यक्रम में केवल पूर्व सपा नेताओं का जमघट लगा।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, चंद्रपाल सिंह यादव- पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वास गुप्ता हैं। इससे एक बार फिर साफ हो गया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की नई फौज कहीं भी किसी भी स्तर पर शिवपाल खेमे से नहीं जुड़ेगी।
विज्ञापन


इसकी खबर जब शिवपाल को हुई तो उनका चेहरा उदास नजर आया। शिवपाल यादव ने शमसाबाद ब्लॉक के मिल्क सुल्तान गांव में अनोखे लाल प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने सभा को भी संबोधित किया। इसके बाद वे पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वास गुप्ता के आवास के रवाना हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें