फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समग्र एप’ सुगम करेगा आपकी रेल यात्रा

Sat, 04 Mar 2017 01:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यात्रियों को सरल व सुगम यात्रा कराने की मंशा को पूरा करने की ओर रेलवे ने एक और कदम बढ़ा दिया है। मई में रेल यात्रियों के लिए एक मोबाइल एप ‘समग्र एप’ जारी करने जा रहा है। इसकी मदद से यात्री अपने मोबाइल से टिकट व टैक्सी बुकिंग के अलावा रेलवे से जुड़ी अन्य सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


रेलवे विभाग की ओर से जारी की गई कारोबार योजना के अंतर्गत यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए ‘समग्र एप’ तैयार किया जा रहा है। विभागीय अफसरों की मानें तो एप पर रेलवे के परियोजना विभाग में काम चल रहा है। यह एप यात्रियों के लिए मई में शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि टिकट बुकिंग, टैक्सी बुकिंग, ई-कैटरिंग के अलावा अन्य सुविधाओं के लिए तो रेलवे पहले ही कई एप जारी कर चुका है, लेकिन समग्र एप यात्रा से संबंधित सभी प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इसके जरिए यात्री टिकट, टैक्सी, ई-कैटरिंग, विश्राम कक्ष, यात्रा पैकेज भी बुक कर सकेगा। यहां तक कि एप के जरिए होटल से भी खाने का आर्डर या वहां रहने के लिए बुकिंग भी कर सकेगा।

उन्नाव के स्टेशन अधीक्षक विश्राम सिंह ने बताया कि रेलवे यात्रियों को सुविधा देने के लिए मोबाइलों पर कई एप चला रहा है। इसमें ट्रेनों की जानकारी से लेकर विभागीय सुविधाओं तक की जानकारी रहती है। बताया कि इस एप से लोगों को रेलवे से संबंधित सभी सुविधाओं की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें