फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साक्षी महाराज बोले- बिना विभीषण के लंका दहन नहीं होती, कुछ आस्तीन के सांप हिंदुस्तान में ही पल रहे

Wed, 23 Apr 2025 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

पहलगाम हमले की सांसद साक्षी महाराज ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी रक्षा के लिए हथियार उठाने पर मजबूर किया जा रहा।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले को लेकर सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आखिर हिंदू कब तक मारा जाएगा। अब हिंदुओं को अपनी रक्षा के लिए हथियार उठाने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में देश के भीतर बैठे षड्यंत्रकारी भी शामिल हो सकते हैं। सांसद ने दो टूक कहा कि बिना विभीषण के लंका दहन नहीं होती। कुछ आस्तीन के सांप हिंदुस्तान में ही पल रहे हैं। ये वही लोग हैं जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि जिस तरह पुलवामा का सटीक जवाब दिया गया था, वैसे ही पहलगाम हमले का भी जवाब मिलेगा। जिन्होंने यह कार्य किया है, उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि उनके आका भी याद रखेंगे। साक्षी महाराज ने कहा कि यह हमला एक सोची-समझी साजिश है। देश में हिंदू-मुसलमान के बीच दंगा कराने की योजना हो सकती है। देश में कुछ लोग हैं जो हिंदुस्तान में रहते हैं, लेकिन विदेशी ताकतों का एजेंडा चलाते हैं।भारत में शांति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। कहा कि हिंदू केवल मरने के लिए नहीं है। अब सहनशीलता की सीमा पार हो चुकी है। उसे अपनी रक्षा के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें