फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला आने पर अयोध्या में रामजन्म भूमि पर ही राम मंदिर का भव्य निर्माण अवश्य होगा: साक्षी महाराज

Sun, 29 Sep 2019 08:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
साक्षी महाराज ने राम मंदिर पर दिया बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब मुस्लिम पक्ष ने भी राम के जन्मस्थान को स्वीकार कर लिया है। हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। फैसला आने पर अयोध्या में रामजन्म भूमि पर ही राम मंदिर का भव्य निर्माण अवश्य होगा।
विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज ने औरास विकास खंड के इनायतपुर बर्रा गांव में एक अस्पताल के उद्घाटन पर यह बात कही। सांसद ने कहा कि हमें  सुप्रीम कोर्ट पर पूर्ण विश्वास है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि कंपोजिट ग्रांट में हुए घोटाले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार व मोहान विधायक बृजेश रावत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जगदीश द्विवेदी, राणा संग्राम सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी, चंद्रपाल पासी, अवधेश सिंह, सोमदेव, नैमिष, महेंद्र, श्याम लाल गामा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें