फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साक्षी महाराज बोले- राहुल गांधी को इलाज की जरूरत, मायावती को बताया आयरन लेडी, जानें और क्या कहा

Sat, 24 Feb 2024 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: साक्षी महाराज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल का भगवान ही मालिक है। वह कब क्या कह दें, पता नहीं।
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मायावती को आयरन लेडी बताया है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के नेताओं में मायावती ही ऐसी हैं, जो अपने सिद्धांतों पर अपने समाज के लोगों के लिए एकजुटता से खड़ी हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वाराणसी की सड़कों पर नशे में दिखते युवा वाले बयान पर पलटवार करता हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी को इलाज की आवश्यकता है। वह मोदी के खौफ के आगे मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इसी वजह से उल जलूल बातें करते हैं।
सांसद ने आगे कहा कि ऐसी अभद्र भाषा किसी भी पार्टी के किसी भी नेता को शोभा नहीं देती। भाषा में शालीनता होनी चाहिए, लेकिन राहुल गांधी ने शालीनता को समाप्त कर दिया है। उनका भगवान ही मालिक है। वह कब क्या कह दें, क्या पत्रकार को कह देंगे..पता नहीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

2024 के चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी जनता
यही नहीं, क्या युवाओं को कह देंगे...कब आलू से सोना निकाल देंगे कोई भरोस नहीं, भगवान शिव उनको सद्बुद्धि प्रदान करें। 60 साल तक सत्ता में रहने के बाद जैसे बिना पानी के मछली तड़पती है। वैसा ही हाल कांग्रेस का हो गया है। जनता है सब जानती है 2024 के चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें