फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज बोले- लिमिटेड कंपनियां बन गई कई पार्टियां, इनमें केवल एक ही परिवार के लोग कब्जा किए हुए हैं

Sun, 20 Dec 2020 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
साक्षी महाराज
विज्ञापन
भारत में शासन का मंसूबा पालने वाली कई पार्टियां, राजनीतिक दल न होकर लिमिटेड कंपनियां बन गई हैं। जहां पर केवल एक ही परिवार के लोग कब्जा किए हुए हैं। यह बातें सांसद साक्षी महाराज ने कहीं। वह रविवार को विकासखंड सिकंदर करन की ग्राम पंचायत पंसारी में बारातशाला एवं सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


ग्रामसभा पंसारी के गोवर्धनी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कांग्रेस व सपा पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि पार्टियों के पास घर के अलावा बाहर के कोई नेता है ही नहीं। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराधिकारी होते हैं।

जबकि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। यहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। भाजपा ने राम मंदिर आंदोलन को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाया। दावा किया कि राम मंदिर का निर्माण जल्द पूर्ण होगा। इस दौरान 110 लोगों को कंबल प्रदान किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र, जिला पंचायत सदस्य अंकित मिश्रा, भाजपा नेता आशुतोष शुक्ला ,विश्व हिंदू परिषद के नेता संजय शुक्ल घाटमपुर व ग्राम प्रधान कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें