साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी के उस बयान पर हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार करते हुए कहा कि अब ये बड़े लोगों के मामले हैं, इस पर कुछ नहीं बोलना चाहता, लेकिन जिस तरह से ममता ने बंगाल का सर्वनाश किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़कों के उद्घाटन समारोह के बाद सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी के उस बयान पर हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।
सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार करते हुए कहा कि अब ये बड़े लोगों के मामले हैं, इस पर कुछ नहीं बोलना चाहता, लेकिन जिस तरह से ममता ने बंगाल का सर्वनाश किया है। उसके आधार पर उन्होंने सत्ता में रहने का अपना अधिकार छोड़ दिया है। वह इस्तीफा दे दें तो अच्छी बात है, नहीं तो जनता उन्हें हटा देगी।