फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साक्षी महाराज का विपक्ष पर हमला बोले- जिन्हें दो कौड़ी की अक्ल नहीं, वह पीएम बनने का पाले हैं शौक

Wed, 15 Dec 2021 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सांसद ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने भगवा पहन कर मां गंगा में स्नान नहीं किया और न ही किसी देव मंदिर में पूजन किया। दावा किया कि आज तिरंगा यात्रा लेह, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और श्रीनगर से लेकर देश की गली-गली में निकल रही है।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा का नारा था राम, कृष्ण, विश्वनाथ, तीनों लेंगे एक साथ। इसमें राम और विश्वनाथ को ले लिया है। अब मथुरा का काम भी जल्द होकर रहेगा। भारतीय राजनीति में ऐसे मूर्ख पैदा हो गए हैं जिनको हिंदू और हिंदुत्व का अर्थ ही नहीं मालूम है।
विज्ञापन


वह हिंदू और हिंदुत्व को अलग बताकर उपहास का पात्र बन रहे हैं। जिन्हें दो कौड़ी की अक्ल नहीं है वह प्रधानमंत्री बनने का शौक पाले हैं। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाजपा नेता आशुतोष शुक्ला ने तिरंगा यात्रा निकाली।

इसमें सांसद साक्षी महाराज भी शामिल हुए। सिकंदरपुर कर्ण स्थित परिमल वाटिका से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बक्सर स्थित मां चंडिका देवी धाम पहुंची। वहां पर सांसद ने मां चंडिका देवी का पूजन किया और गंगा आरती में शामिल हुए। बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने भगवा पहन कर मां गंगा में स्नान नहीं किया और न ही किसी देव मंदिर में पूजन किया। दावा किया कि आज तिरंगा यात्रा लेह, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और श्रीनगर से लेकर देश की गली-गली में निकल रही है।

एक समय वह था कि जब वह मथुरा सांसद होने के नाते श्रीनगर के लाल चौक में झंडा फहराने के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे तो उनके गनर को गोली मारी गई थी। ओवैसी ने कहा था राम मंदिर में एक ईंट रखना मुश्किल होगा। आज एक ईंट नहीं पूरा विशालकाय राम मंदिर बन रहा है।

आरएसएस के विभाग प्रचारक आलोक ने लोगों को जात, पात से ऊपर उठकर मिलजुल कर रहने की सीख दी। इस दौरान अमितेश सिंह नंदू, सोनी शुक्ला, विशाल बाजपेई, रंजना तिवारी, विहिप के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें