फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा से लापता हुआ नाविक, गंगा में डूबने की आशंका, गोताखोरों से शुरू कराई तलाश

Sat, 01 Feb 2020 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
नाविक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में गंगा यात्रा के दौरान लापता युवक का पता नहीं चल सका। परिजनों ने गंगा में डूबने की आशंका जताई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश कराई। युवक का पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 
विज्ञापन


गुरुवार को जिले में गंगा यात्रा आई थी। इस दौरान मेहंदीपुर गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र बाबू लाल गंगा में नाव चला रहा था। तभी वह लापता हो गया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने रात को उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह गंगा में उसकी नाव मिली।

उस पर चप्पलें व कपड़े रखे मिले। इससे परिजनों ने गंगा में डूबने की आशंका जताई है। मामला बढ़ने पर शनिवार को सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने गोताखोरों की मदद से उसे गंगा में तलाश कराया। पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


लापता रामचंद्र की पत्नी मिथलेश ने बताया कि प्रशासन ने गंगा यात्र के दौरान निगरानी के लिए गांव के 16 गोताखोरों को गंगा में लगाया था। इसमें उसके पति भी शामिल थे। मेहंदी घाट चौकी प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि रामचंद्र की तलाश गोताखोरों की मदद की जा रही है। जल्द उसे ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें