फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: जिस अपहरणकर्ता सुभाष को पुलिस ने मारा अब आईजी ने उसकी बेटी को लिया गोद

Sat, 01 Feb 2020 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला सिपाही के साथ गौरी एवं आईजी मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रूखाबाद में गुरुवार को बेटी की बर्थडे पार्टी के नाम पर 23 बच्चों को अपने घर बुलाकर तहखाने में 12 घंटों तक बंधक बनाकर रखने वाले अपहरणकर्ता सुभाष को पुलिस ने मार गिराया था। जिसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सुभाष की पत्नी रूबी को भी पीटा था जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। ऐसे में सुभाष और रूबी की मौत के बाद 4 साल की बेटी गौरी को कानपुर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने गोद लिया है। अब उसकी देखभाल की जिम्मेदारी आईजी खुद उठाएंगे।



ये था पूरा मामला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करथिया में पुत्री के जन्मदिन के बहाने शातिर सुभाष ने 25 बच्चों को गुरुवार को घर में बंधक बना लिया था। पुलिस ने नौ घंटे की कड़ी मशक्कत कर सुभाष को रात एक बजे मार गिराया और बच्चों को 11 घंटे बाद मुक्त करा लिया। पुलिस ने सुभाष की पुत्री को कब्जे में लिया तो गांव के लोगों ने उसकी पत्नी रूबी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सैफई ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें