फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दूर की कौड़ी’ नहीं फिल्ममेकिंग, कानपुर के 4 सिनेमाहॉल में शुक्रवार को रिलीज हो रही ‘साईं v/s आई’

Fri, 07 Jul 2017 09:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साईं वर्सेज आई शुक्रवार 7 जुलाई को हो रही रिलीज
विज्ञापन
फिल्म मेकिंग ‘अब दूर की कौड़ी’ नहीं रही। अब छोटे शहरों में भी फिल्में बनकर रिलीज होने लगी हैं। मुंबई में बॉलीवुड की तरह हिंदुस्तान के बड़े औद्योगिक शहरों में से एक कानपुर में कॉलीवुड बनकर तैयार है।  इसी कड़ी में कानपुर की पहली 07 जलाई शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। कानपुर में बनी इस फिल्म का नाम है 'साई V/S आई'। 
विज्ञापन

शुक्रवार को ये फिल्म कानपुर शहर के नवरंग, देवकी, लाल पैलेस और रेव मोती में रिलीज हो रही है। 

फिल्म साई वर्सेज आई के निर्माता अंकुर मल्होत्रा और निर्देशक अनुज तिवारी ने बताया कि सोशल साइट पर अब तक 35 लाख लोग इस फिल्म का ट्रेलर देख चुके हैं। सभी को यह बेहद रोमांचित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में कानपुर का जिक्र होता था लेकिन कानपुर के कलाकार नहीं होते थे। इस फिल्म में कानपुर भी होगा और कानपुर का टैलेंट भी। 

यह एक महिला प्रधान कहानी है, जिसमें फिल्म की नायिका एक ऐसी महत्वाकांक्षी अभिनेत्री का किरदार निभा रही है जो ईश्वर में आस्था नहीं रखती, लेकिन उसके जीवन में कुछ ऐसा घटित होता है कि वो खुद को ईश्वर के प्रति समर्पित कर देती है। कॉलीवुड अकादमी ने सभी युवाओं को उचित मंच देने के लिए साल 2016 में कॉलीवुड टॉकीज का निर्माण किया है। इस बैनर तले ही फिल्म साई वर्सेज आई बनाई गई है। फिल्म की खास बात है कि इसमें सारे कलाकार यूपी के हैं। इसकी पूरी शूटिंग कानपुर में ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें